सौन्दर्य


सौन्दर्य
क्या है?
सौम्यता
सरलता
सहजता
या सरसता

प्रकाश की चमक
अग्नि की ज्वाला
शून्य की शान्ति
या सत्य का तेज

वर्ग सी समरूपता
समकोण सा क्षेत्रफल
वृत सा चक्र
या प्रिज्म सा पैटर्न

माया का जड़ जाल
जीव की दृष्टि
परम की चैतन्य ऊर्जा
या मैं का अभाव।

क्या है?
सौन्दर्य

... Poet Reetesh

Comments